छत्तीसगढ़

रायपुर में सामूहिक सुसाइड

Nilmani Pal
27 Feb 2023 12:52 PM IST
रायपुर में सामूहिक सुसाइड
x
छग

रायपुर। राजधानी के सिवनी गांव में एक ही घर में दो लोगों के शव फांसी के फंदे में झूलते हुए मिले हैं। मृतक पति-पत्नी बताए हैं। पत्नी मीनाक्षी की लाश किचन में और पति नंदू नवरंग की बेडरूम में फांसी के फंदे में झूलती हुई लाश मिली है। मुजगहन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार के शाम की है। पत्नी मीनाक्षी ने किचन में और पति नंदू नवरंग ने बेडरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी की। पुलिस इस मामले में पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर



Next Story