छत्तीसगढ़
CG: नकाबपोश बदमाशों का ज्वेलरी शॉप पर हमला, पिस्टल की नोंक पर की लूट
Shantanu Roy
5 Dec 2025 12:36 AM IST

x
छग
Sukma. सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब नकाबपोश बदमाशों ने दुर्गा ज्वेलरी दुकान में पिस्टल की नोंक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। तीन की संख्या में रहे बदमाशों ने दुकान में घुसते ही कर्मचारियों को हथियार दिखाकर धमकाया और काउंटर में रखे कीमती सोने-चांदी के गहने समेटने लगे। घटना कुछ ही मिनटों में घटित हुई, लेकिन बाहर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि दो अन्य आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। तुरंत सुकमा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद जिले में नाकेबंदी कर दी गई। सुकमा पुलिस ने जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया है, ताकि फरार आरोपी जिले से बाहर न निकल सकें। घटना स्थल पर पहुंचे सुकमा एसपी किरण सिंह और एसडीओपी ने पूरे मामले की बारीकी से जांच की और दुकान संचालक व कर्मचारियों से पूछताछ की। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने रातभर पूछताछ की, जिसमें कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, फरार दोनों आरोपियों के पास हथियार होने की संभावना है, जिसके चलते पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं और आने-जाने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है।
सुकमा में ज्वेलरी दुकान पर हुई इस बड़ी लूट के बाद पुलिस ने जिले के सटे सीमा क्षेत्रों—खासकर कोंटा, दोरनापाल और छिंदगढ़ में हाई-अलर्ट जारी कर दिया है। कोंटा पुलिस ने पूरे नगर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। मुख्य मार्गों, बस स्टैंड, बाजार क्षेत्र और अंदरूनी रास्तों पर पुलिस जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों का जल्द ही पता लग जाएगा, क्योंकि पकड़े गए बदमाश से मिली जानकारी के आधार पर टीमों को अलग-अलग दिशा में भेजा जा चुका है। वहीं इस वारदात के बाद आम लोगों में भय का माहौल है। दुकानदारों ने सुरक्षा को लेकर पुलिस से अतिरिक्त पेट्रोलिंग की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें और अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल पुलिस इस सनसनीखेज लूटकांड को जल्द सुलझाने का दावा कर रही है।
Tagsसुकमा लूटदुर्गा ज्वेलरीनकाबपोश बदमाशपिस्टल लूटज्वेलरी शॉप हमलाएक आरोपी गिरफ्तारदो आरोपी फरारसुकमा पुलिस अलर्टजिले की सीमाएं सीलकोंटा चेकिंग अभियानछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजSukma robberyDurga Jewellerymasked miscreantspistol robberyjewellery shop attackone accused arrestedtwo accused abscondingSukma police alertdistrict borders sealedKonta checking campaignChhattisgarh crime news छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





