छत्तीसगढ़

मरवाही मतगणना: पांचवे राउंड में भी कांग्रेस ने बनाई बढ़त, इतने वोटों से आगे डॉ केके ध्रुव

Admin2
10 Nov 2020 6:00 AM GMT
मरवाही मतगणना: पांचवे राउंड में भी कांग्रेस ने बनाई बढ़त, इतने वोटों से आगे डॉ केके ध्रुव
x
कांग्रेस की बढ़त जारी

मरवाही विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई। पांचवे राउंड खत्म होने के बाद कांग्रेस को 23433 मत मिले हैं। वहीं बीजेपी को 9529 मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डा. केके ध्रुव अपने निकटतम प्रतिदंद्वी भाजपा के डा. गंभीर सिंह से 13904 मतों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि मरवाही में आठ उम्मीदवार की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। कांग्रेस के डा. केके ध्रुव और बीजेपी के डा. गंभीर सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है।

ताज़ा अपडेट

राउंड वन कांग्रेस – 4135 भाजपा- 2375 नोटा- 139 कांग्रेस प्रत्याशी 1760 वोटों से आगे

दूसरा राउंड कांग्रेस – 8520

तीसरा राउंड- कांग्रेस प्रत्याशी डा. केके ध्रुव अपने निकटतम प्रतिदंद्वी भाजपा के डा. गंभीर सिंह से 6500 मतों से आगे

चौथे राउंड में कांग्रेस को 9746 वोटों की बढ़त








Next Story