छत्तीसगढ़

नक्सलियों का शहीदी सप्ताह, हैरान करने वाला वीडियो सामने आया

jantaserishta.com
5 Aug 2023 3:09 PM IST
नक्सलियों का शहीदी सप्ताह, हैरान करने वाला वीडियो सामने आया
x
देखें वीडियो.
बीजापुर. नक्सलियों ने बीजापुर, सुकमा और तेलंगाना की सीमा पर किसी अज्ञात स्थान पर शहीदी सप्ताह समारोह मनाया. इस दौरान अब तक मारे गए नक्सलियों को श्रद्धांजलि दी गई. नक्सलियों ने नक्सल शहीदी सप्ताह मनाने का वीडियो भी जारी किया है. विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने बड़ी सभा की है. माओवादियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रवक्ता जगन और दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव गंगाल ने प्रेस नोट जारी कर बताया, 2 और 3 अगस्त को बीजापुर के जंगलों में माओवादियों ने बड़े पैमाने पर शहीदी सप्ताह मनाया. कार्यक्रम में 5 हजार से अधिक ग्रामीणों ने शिरकत की.
शहीदी सप्ताह के अवसर पर ढोल नगाड़ों के साथ दो किलोमीटर लंबी रैली निकाली गई. इस मौके पर केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो सदस्य कटकम सुदर्शन की ऊंची स्मारक का अनावरण किया गया. बता दें कि नक्सलियों ने 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाया. इस दौरान अब तक मारे गए नक्सलियों को श्रद्धांजलि दी गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story