
x
धमतरी। भारतीय नौसना के सेवानिवृत्त कैप्टन अनिल शर्मा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, रायपुर (छ.ग.) ने रायपुर के अन्य भूतपूर्व सैनिकों के साथ धमतरी जिले के ग्राम भेण्डरी में जाकर बलिदानी सिपाही बलराम ध्रुव सेना मेडल की माता से मुलाकत की और बलिदान दिवस के मौके पर उन्हें सम्मान प्रदान किया।
वहीं इस अवसर पर ग्राम भेण्डरी के गणमान्य नागरिक तथा जन प्रतिनिधी शामिल हुए। इसमें मुख्य रूप से राजेश्वरी पटेल, भेण्डरी सरपंच , विनीता साहू, जनपद सदस्य, अजय सिंह, थाना प्रभारी तथा अन्य पूर्व सरपंच के साथ जनमानस भी उपस्थित थे। लगभग 100 लोगों की उपस्थिति में बलिदानी सिपाही बलराम ध्रुव, सेना मेडल की मूर्ति में माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
Next Story





