छत्तीसगढ़

विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, हालत स्थिर

Shantanu Roy
2 Sept 2021 7:11 PM IST
विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, हालत स्थिर
x
निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई जान

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायगढ़। थाना क्षेत्र के गांव में आज करीब सुबह 10 बजे एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से घर में रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिसका इलाज धरमजयगढ़ अस्पताल में जारी है। नव विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखे कीटनाशक जहर का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है महिला ने जब घर में जहर सेवन किया, उस वक्त घर के बाकी सदस्य घर के कार्य में व्यस्त थे, जैसे ही परिजनों को जहर खुरानी की जानकारी हुई, तत्काल निजी वाहन व्यवस्था कर उसे धरमजयगढ़ अस्पताल लेकर पहुंच गए। उसके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।

Next Story