छत्तीसगढ़

विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

Shantanu Roy
13 July 2026 5:49 PM IST
विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
x
छग
Surguja. सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुनिया में एक 23 वर्षीय विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष ने इन आरोपों से इनकार किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मिनी यादव (23 वर्ष) के रूप में हुई है। उसका विवाह करीब चार साल पहले कुनिया निवासी अनुज यादव से हुआ था। दोनों की एक 18 महीने की बेटी भी है।

पति से विवाद के बाद उठाया कदम
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम अनुज यादव अपनी बेटी को लेकर घर से कुछ दूरी पर स्थित किराना दुकान गया था। इसी दौरान घर में मौजूद मिनी यादव ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी शाम करीब 7 बजे अनुज यादव को मिली। इसके बाद वह तुरंत दुकान बंद कर घर पहुंचा। परिजनों ने महिला को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए कमलेश्वरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
घटना की जानकारी मिलने के बाद मिनी यादव के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला की मौत के बाद ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। मृतका के पिता संजय यादव ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। उन्होंने कहा कि शादी से पहले कोई मांग नहीं थी, लेकिन तिलक में उन्होंने बाइक दी थी और ससुराल पक्ष की ओर से कार की मांग की गई थी, जिसे वह पूरा नहीं कर सके। संजय यादव ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने पहले भी ससुराल में होने वाली परेशानी की जानकारी दी थी। उन्होंने दावा किया कि मौत के बाद जब वह अस्पताल पहुंचे तो बेटी के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए। उन्होंने पति अनुज यादव, ससुर गोवर्धन यादव, सास और ननद पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

पोस्टमॉर्टम को लेकर हुआ विवाद
मिनी यादव की मौत के बाद रविवार को कमलेश्वरपुर में पोस्टमॉर्टम कराने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। मायके पक्ष ने स्थानीय स्तर पर पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार करते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों की टीम से पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। परिजनों की मांग के बाद शव को अंबिकापुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच
सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत फांसी लगाने से हुई है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की गई है और डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमॉर्टम किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ससुराल पक्ष ने आरोपों से किया इनकार
इस मामले में ससुराल पक्ष ने दहेज प्रताड़ना के आरोपों को गलत बताया है। अनुज यादव के पिता गोवर्धन यादव सहकारी समिति मैनपाट के प्रबंधक बताए जा रहे हैं। वहीं अनुज यादव किराना दुकान चलाने के साथ खेती का काम भी करता है। ससुराल पक्ष की ओर से बताया गया कि हाल ही में अनुज यादव ने एक नया मोबाइल खरीदा था। मिनी यादव ने अनजाने में उसके पैंट को पानी में डाल दिया, जिससे मोबाइल खराब हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
Tagsसरगुजा महिला आत्महत्या मामलाकमलेश्वरपुर थानामिनी यादव मौतदहेज प्रताड़ना आरोपविवाहिता फांसी केसअंबिकापुर पोस्टमार्टमछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजपति पर आरोपपुलिस जांचSurguja woman suicide caseKamleshwarpur police stationMini Yadav deathdowry harassment allegationmarried woman hanging caseAmbikapur post mortemChhattisgarh crime newshusband accusedpolice investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story