छत्तीसगढ़
रायपुर में विवाहिता से गैंगरेप, रिश्तेदार और उसके दोस्त ने की दरिंदगी
jantaserishta.com
20 Nov 2024 8:12 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
रायपुर: राजधानी में आपराधिक घटनाये थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही चाकूबाजी और हत्या की घटनाओं के बाद आम लोगों में खुद की सुरक्षा को लेकर दशहत का माहौल है। विधानसभा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते दो लोगों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी वही एक नया मामला विवाहित से गैंगरेप का प्रकाश में आया है।
जानकारी के मुताबिक़ गुढ़ियारी थाना इलाके में एक विवाहिता ने पुलिस के सामने खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का दावा किया है। वही इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक बिज्जू मरकाम और बिहारी फरार बताये जा रहे है। इनमें एक महिला का रिश्तेदार जबकि दूसरा उसका दोस्त बताया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस महिला के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





