छत्तीसगढ़

शादीशुदा महिला को नाबालिग से हुआ प्यार, प्रेमी ने सुबह से शाम तक हाथ-पैर बांध कर रखा, किया दुष्कर्म

jantaserishta.com
19 Jan 2022 8:11 PM IST
शादीशुदा महिला को नाबालिग से हुआ प्यार, प्रेमी ने सुबह से शाम तक हाथ-पैर बांध कर रखा, किया दुष्कर्म
x
पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर. शादीशुदा महिला को नाबालिग से प्यार हो गया. प्रेमी ने उसे घर में बुलाकर दुष्कर्म किया फिर चुनरी से उसके हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को रिहा कराया. पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल तखतपुर क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय महिला शादी के बाद पति को छोड़कर मायके में माता पिता के साथ रहने लगी. इस दौरान महिला की निरतू में रहने वाले एक 17 वर्षीय नाबालिग से पहचान हुई. नाबालिग डीसीए की पढाई कर रहा है, बीते सोमवार को उसने महिला को फोन कर मिलने के लिए बुलाया महिला बस से मंगला चौक पहुंची, फिर दोनों बाइक से लड़के के घर पहुंचे नाबालिग ने महिला को कमरे में ले जाकर दोपहर से देर शाम तक कई बार दुष्कर्म किया.
उसके बाद चुनरी से महिला का हाथ पैर बांधकर कमरे में ताला लगाकर चला गया. महिला ने किसी तरह मोबाइल से घटना की जानकारी परिजनों को दी, घटना की सूचना पाकर कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को छुड़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ धारा 342 , 506 , 376 के तहत कार्रवाई कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story