छत्तीसगढ़

पलंग से गिरी विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या की जताई आशंका

Nilmani Pal
11 May 2026 12:46 PM IST
पलंग से गिरी विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या की जताई आशंका
x
छग

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह घटना बेलगहना थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान दीक्षा कुशवाहा उर्फ पुनीता के रूप में हुई है, जो कि बेलगहना थाना क्षेत्र में रहती थी। दीक्षा के ससुराल वालों ने उसके परिजनों को सूचना दी कि उसकी पलंग से गिरकर मौत हो गई है, जिससे परिवार और इलाके में सनसनी फैल गई।

दीक्षा के परिजनों ने उसके सास और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि दीक्षा लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित थी। मौत से पहले उसने अपने भाई को फोन किया था और अपनी परेशानी बताई थी। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से दीक्षा का मोबाइल भी बंद आ रहा था।

Next Story