छत्तीसगढ़

प्रेमिका की फोटो एडिट कर शादीशुदा प्रेमी ने किया विश्वासघात, बदनाम करने किया वायरल

Nil dhankar
27 March 2023 10:39 AM IST
प्रेमिका की फोटो एडिट कर शादीशुदा प्रेमी ने किया विश्वासघात, बदनाम करने किया वायरल
x

कांकेर। जिला के चारामा थाना क्षेत्र में युवती की आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है. चारामा की रहने वाली युवती को दुर्ग के रहने वाले युवक से प्यार हो गया.लेकिन युवक शादीशुदा था. उसके दो बच्चे हैं, इस बात की जानकारी मिलने के बाद युवती ने युवक से रिश्ता तोड़ लिया और दूरी बना ली. जिससे नाराज युवक ने युवती की फोटो एडिट कर उसे वायरल कर दिया. जिसके बाद युवती ने चारामा थाने में मामला दर्ज कराया.

चारामा इलाके की एक कॉलेज छात्रा दुर्ग जिले के एक युवक प्रेमकुमार साहू से प्यार करती थी. युवक ने अपने शादीशुदा होने और दो बच्चों का पिता होने की बात युवती से छिपा कर रखा था. लेकिन जैसे ही युवती को इस बात की जानकारी मिली युवती ने युवक से दूरी बना ली. लेकिन युवक उससे बदला लेने के लिए उसे बदनाम करने का प्रयास किया. उसने युवती के तस्वीर को एडिट कर वायरल दिया. जिसके बाद युवती ने चारामा थाने में मामला दर्ज कराया.

चारामा थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया कि आरोपी प्रेमकुमार साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. छात्रा ने जो मोबाइल नंबर दिया है, उसकी डिटेल निकाली जा रही है. जल्द ही आरोपी प्रेमकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Next Story