छत्तीसगढ़

दहेज की मांग के कारण टूटी शादी, एक्शन में पुलिस

jantaserishta.com
26 Feb 2025 12:05 PM IST
दहेज की मांग के कारण टूटी शादी, एक्शन में पुलिस
x
मंगेतर पर FIR.
बिलासपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की एक युवती की सगाई के बाद उसके मंगेतर और परिवारवालों ने 30 लाख रुपये की दहेज की मांग कर डाली। जब लड़की के परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया।
पीड़ित युवती ने सिविल लाइन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के मुताबिक, सुकमा निवासी शेख तसवर के परिवार ने विवाह प्रस्ताव रखा था, जिसे दोनों पक्षों ने स्वीकार किया। जुलाई 2023 में लड़के का परिवार बिलासपुर आया और शादी की बातचीत तय हुई। अप्रैल 2024 में रायपुर में सगाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए।
सगाई के दौरान लड़की के परिवार ने मंगेतर को तीन लाख रुपये नगद, सोने की अंगूठी और 21 हजार रुपये भेंट किए। इसके अलावा, शादी की तैयारियों के तहत कुछ घरेलू सामान लड़के के घर भेज दिया गया था।
बाद में मंगेतर और उसके पिता शेख औलिया, सास कासिम बी, जेठ शेख जाकिर, और जेठानी नगमा ने 30 लाख रुपये की मांग करते हुए इसे कर्ज चुकाने की वजह बताया। लड़की के परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो लड़के वालों ने सगाई तोड़ दी। इस घटना के चलते युवती और उसके परिवार को मानसिक आघात झेलना पड़ा। समाज में बदनामी होने के कारण युवती की शादी रुक गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story