छत्तीसगढ़

मार्केटिंग कर्मचारी की बाइक चोरी, पार्किंग से ले गए चोर

Nil dhankar
22 March 2022 12:22 PM IST
मार्केटिंग कर्मचारी की बाइक चोरी, पार्किंग से ले गए चोर
x
सांकेतिक तस्वीर 

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाजू की पार्किंग से बाइक चोरी हो गई। प्रार्थी विजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ अपराध कायम किया गया। विजय कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि वह तिल्दा नेवरा का रहवासी है। भारत रोड कोरियर प्राइवेट लिमिटेड रायगढ़ कंपनी तेलीबांधा में मार्केटिंग का काम करता है। जो ट्रेन से आना-जाना करता है। वह अपने भाई की बाइक लेकर रायपुर में चलाते हैं।

हर दिन की तरह व गाड़ी पंजाब नेशनल बैंक के बाजू रेलवे स्टेशन रोड रायपुर के पार्किंग में खड़ी करता है। 5 मार्च की शाम करीब 4:00 बजे कांपलेक्स के बारे में बाइक खड़ी करवा तिल्दा नेवरा चला गया। 7 मार्च को सुबह वापस आकर देखने और उसे बाइक नहीं मिली। आसपास देखा जब बाइक नहीं मिली तो उसने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के मौसेरे भाई सुमन शर्मा को फोन कर इसकी जानकारी दी। प्रार्थी का एक्सीडेंट हो जाने से वह इलाज में व्यस्त हो गया। इसकी रिपोर्ट सोमवार को कराई।

Next Story