छत्तीसगढ़

जलती दीपों से बनाया गया भारत का नक्शा, शहरवासियों ने की तारीफ

Nilmani Pal
16 Aug 2023 12:19 PM GMT
जलती दीपों से बनाया गया भारत का नक्शा, शहरवासियों ने की तारीफ
x

राजनांदगांवI आजादी की संध्या पर राजनांदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल मैदान मे दीपोत्सव का आयोजन किया और 35 हजार से अधिक दिये जला कर भारत माता का नक्शा उकेरा गया। इस मौके पर कारगिल युध्द मे शामिल भूतपूर्व सैनिको एवं पुलिस जवानो का सम्मान किया गया।

राजनांदगांव जिले मे आजादी का महापर्व धूमधाम से मनाया गया 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के संध्या पर राजनांदगांव शहर के स्टेटहाई स्कूल मैदान मे दीपोत्सव का आयोजन किया गया और 35 हजार से अधिक मिट्टी के दिये जलाकर भारत माता के नक्शे को उकारा गया इस अवसर पर कारगिल युध्द मे शामिल सहित पुलिस जवानो को सम्मानित किया कार्यक्रम का उद्देश्य एकता एवं भाईचारा स्थापित करना था । भूतपूर्व सैनिक संगठन शनिधाम मंदिर एवं स्थानीय लोगो के संयुक्त प्रयास से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था कारगिल युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिक हरप्रीत सिंह ने कहा कि आज इस मैदान में भारत के नक्शे की आकृति मिट्टी के दियो से उकेरी गई जिसमे दिए जलाने वालो में कोई फर्क नहीं दिखा हर धर्म हर समुदाय के लोगो ने दिए जलाकर आजादी के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाई है उन्होने कहा कि आज भारत के नक्शे को जिस तरह मिट्टी के दियो से जगमगाया उसी तरह इस देश में भी उजियारा फैला रहे।

आयोजन समिति के सदस्य राकेश ठाकुर का कहना है दीपोत्सव के माध्यम से एकता एवं भाईचारे का संदेश देना है। समिति के नेहा गुप्ता लिगल एडवाईजर भूतपूर्व सैनिक संगठन ने बताया कि आने वाले राखी त्योहार में ग्यारह लाख ग्यारह हजार राखिया वे देश के सैनिको तक पहुंचाने की कार्यक्रम है और इसके लिए तैयारिया शुरू की जा चुकी है। दीपोत्सव के मौके पर कारगिल युध्द मे शामिल सैनिक भूतपूर्व सैनिक संगठन सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

Next Story