छत्तीसगढ़

अपहृत 2 ठेकेदारों को माओवादियों ने छोड़ा

Nil dhankar
3 Jan 2023 10:37 AM IST
अपहृत 2 ठेकेदारों को माओवादियों ने छोड़ा
x
छग

बीजापुर। नक्सल इलाके से अपहृत 4 पेटी ठेकेदारों में लोगों में से दो को माओवादियों ने रिहा कर दिया है. परिजन और रिश्तेदारों ने रिहाई की पुष्टि की है. वहीं दो लोग अब भी नक्सलियों के कब्जे में हैं. बता दें कि 24 दिसंबर से 4 पेटी ठेकेदार लापता हो गए थे.

इनमें से कोंडागांव निवासी निमेद्र कुमार दीवान और नीलचंद नाग को 10 दिन बाद माओवादियों ने देर रात रिहा किया है. दोनों युवक रिहाई के बाद पुलिस और मीडिया को बिना सूचना दिए कोंडागांव रवाना हो गए. वहीं लोहंडीगुड़ा निवासी टेमरू नाग के साथ ही बारसूर निवासी चापड़ी बत्तैया अब भी नक्सलियों के कब्जे में बताए गए हैं.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story