छत्तीसगढ़

माओवादियों ने जारी किया प्रेस नोट, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दी प्रतिक्रिया

Nilmani Pal
26 March 2022 12:19 PM GMT
माओवादियों ने जारी किया प्रेस नोट, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दी प्रतिक्रिया
x

बस्तर। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अब माओवादियों की भी चिंता बढ़ गई है। ​​​​​माओवादियों की सेंट्रल कमेटी ने युद्ध को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सेंट्रल कमेटी के नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर युद्ध का विरोध किया है।माओवादियों ने कहा कि युद्ध का पूरे विश्व में बुरा असर पड़ रहा है। मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आ गया है। दुनिया में कच्चे तेल का भाव 110 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। जो कुछ दिनों में 150 डॉलर प्रति बैरल को भी छू लेगा। पूरी दुनिया में शेयर बाजार में गिरावट आई है।

नक्सलियों ने प्रेस नोट में लिखा है कि इस संकट की घड़ी में हमारे देश की भी अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। गेंहू, एल्युमिनियम, मेटल की दरों ने भी आसमान छू लिया है। सेंट्रल कमेटी ने कहा कि दुनिया को खुशहाल देखने वाले हर एक व्यक्ति को आगे आकर यूक्रेन पर रूस के हमले को बंद करने का नारा बुलंद करना चाहिए। माओवादियों ने कहा कि भारत के 20 हजार से ज्यादा लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। सरकार से सभी लोगों को मिलकर मांग करनी चाहिए कि उन्हें स्वदेश लाया जाए।

Next Story