छत्तीसगढ़

माओवादियों ने मनाया स्थापना सप्ताह, सोशल मीडिया में जारी किया वीडियो

Nilmani Pal
25 Sep 2022 7:50 AM GMT
माओवादियों ने मनाया स्थापना सप्ताह, सोशल मीडिया में जारी किया वीडियो
x

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के जंगलों में माओवादियों ने स्थापना सप्ताह मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में वहां ग्रामीण उपस्थित रहे। नक्सलियों के 18वीं वर्षगांठ समारोह का वीडियो भी सामने आया है, जो माओवादियों ने जारी किया है। बताया जा रहा है कि जन चेतना नाट्य मंडली के सदस्यों ने नाच-गाने के साथ दिनभर माओवादियों का वर्षगांठ मनाया। कार्यक्रम के दौरान हथियारबंद नक्सली भी मौजूद थे। साथ ही नक्सलियों ने पर्चे भी लगा रखे थे। वहीं 10-12 गांव के ग्रामीण इस समारोह में शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि माओवादियों ने पर्चा जारी कर गांव-गांव में 21 से 27 सितम्बर तक वर्षगांठ मनाने के लिए आम जनता से आव्हान किया था। वहीं माओवादियों के बैकफ़ुट पर होने के सरकारी दावों और इंटिलिजेन्स फैलियर के बीच नक्सली बार-बार बड़े आयोजन कर सरकार को लगातार चुनौती दे रहे हैं। 3 अगस्त को शहीदी सप्ताह मनाने के बहाने शक्ति प्रदर्शन के बाद एक बार माओवादियों ने वर्षगांठ के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया है।


Next Story