छत्तीसगढ़

माओवादियों का आरोप, बीजापुर-सुकमा बॉर्डर में फिर किए गए हवाई हमले

Nil dhankar
7 April 2023 3:05 PM IST
माओवादियों का आरोप, बीजापुर-सुकमा बॉर्डर में फिर किए गए हवाई हमले
x

बीजापुर. माओवादियों ने बीजापुर और सुकमा की सीमा पर फिर हवाई हमले का आरोप लगाया है. माओवादियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी कर नक्सलियों को निशाना बनाकर बमबारी की जानकारी दी है. पामेड़ इलाके में ड्रोन से हमले की बात कही गई है.

दक्षिण बस्तर के पामेड़ इलाके के भट्टिगुड़ा, कवरगट्टा, मीनागट्टा और जब्बागट्टा इलाके में सुबह 6 बजे से ड्रोन और हेलीकॉप्टर से बमबारी जारी है. माओवादी नेता ने प्रेस नोट जारी कर केंद्रीय गृहमंत्री मंत्री अमित शाह के दौरे को इस हमले के लिए जिम्मेदार बताया है.

Next Story