
x
छत्तीसगढ़.
मानपुर: छत्तीसगढ़ के मानपुर जिले में ग्राम पंचायत के एक सचिव समेत चार माओवादी समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से नक्सलियों का एक ट्रैक्टर भी जब्त किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
राजनांदगांव क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने संवाददाताओं को बताया कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (एमएमएसी) जिले से पकड़े गए लोगों की पहचान महेश मेश्राम (45), अरविंद तुलावी (30), रामकिशन यादव (50) और सुशील साहू (54) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों का ट्रैक्टर तुलावी से बरामद किया गया। झा ने बताया, "इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक संयुक्त दल ने तुलावी के घर पर छापा मारा और उसे हिरासत में ले लिया।"
उन्होंने बताया कि तुलावी के बयान के आधार पर अन्य लोगों को भी पकड़ लिया गया। अधिकारी ने बताया कि चारों समर्थकों के खिलाफ विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुलावी और मेश्राम पिछले 10 वर्षों से माओवादियों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





