छत्तीसगढ़

कांग्रेस की कई महिला पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Nilmani Pal
1 July 2023 10:56 AM GMT
कांग्रेस की कई महिला पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
x

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर उबाल आया है. ब्लाॉक शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और उनके पति पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर को इस्तीफा सौंप दिया है.

गुरुवार को वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर खैरागढ़ के प्रवास पर थे. जहां पिपरिया में बूथ कमेटी की बैठक के बाद ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल और उपाध्यक्ष पूजा धुर्वे ने महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारियों के साथ मंत्री मोहम्मद अकबर को अपनी पीड़ा बताई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में विधायक की वजह से उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से वे अपना इस्तीफा सौंप रही हैं.

खैरागढ़ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल और उपाध्यक्ष पूजा धुर्वे ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि खैरागढ़ की विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और उनके पति पर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते ना ही कोई काम करते हैं. पार्टी में सम्मान देने की बजाय महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है, जिसकी वजह से वे सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं.

Next Story