छत्तीसगढ़

शहर की कई महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

Nil dhankar
24 Nov 2022 4:47 PM IST
शहर की कई महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश
x

महासमुंद। शहर में हो रहे विकास कार्यों व कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर शहर के वार्ड 12 की महिलाओं ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने हरसंभव प्रयास करने की बात कही।

आज गुरूवार को आईटी सेल महासमुन्द के महामंत्री रवि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में वार्ड 12 की महिलाओं ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान वार्ड की सोनम रामटेके, अन्नू बेलेकर, रुकनी निषाद, डाली ध्रुव, रानी मांझी, रितु यादव, सीमा यादव, आशा यादव, सबीना बेगम, कुमुद, अनिता, सेवती, उमा मांझी, सुनीता मांझी, प्रेमशीला, उषा निषाद, लक्ष्मी यादव, किरण, उषा यादव, पार्वती साहू, पुनम यादव, कौशिल्या व भारती ने कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं को गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने पार्टी को मजबूत करने ईमानदारीपूर्वक पार्टी लाइन में रहकर काम करने का आव्हान किया।


Next Story