छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कई टूरिस्ट उत्तराखंड में फंसे, निकालने की कवायद जारी

Nil dhankar
19 Oct 2021 5:28 PM IST
छत्तीसगढ़ के कई टूरिस्ट उत्तराखंड में फंसे, निकालने की कवायद जारी
x

दुर्ग। दुर्ग जिले से एक बड़ा मामला समाने आ रहा है। उत्तराखंड में भिलाई के 30-32 टूरिस्ट घूमने के लिए गये हुए थे। भारी बारिश के कारण कसौली से नैनीताल के बीच कैंची धाम के पास टूरिस्ट फंसे हुए हैं। सूचना मिली है कि तेज बारिश और भूस्खलन के कारण टूरिस्ट वहीं फस गये हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी फंसे लोगों से संपर्क करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। इस बात की जानकारी प्रदेश के पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू को भी दी गई है। ताकि जल्द से जल्द उनकी मदद कर वहां से निकला जा सके।


Next Story