छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन किस्त देने पर विष्णु भैया का बहुत-बहुत धन्यवाद
Shantanu Roy
28 Aug 2026 8:53 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि मिलने से सारंगढ़ निवासी गीता मराठा खुश हैं। उन्होंने बताया कि खाते में राशि आने से त्योहार की तैयारियों के साथ घर की जरूरी चीजों की खरीदारी करना आसान होगा। गीता मराठा ने कहा कि योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए काफी उपयोगी है। उन्होंने बताया कि इस बार मिली राशि से वे राखी और परिवार के लिए आवश्यक सामान खरीदेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “रक्षाबंधन के पहले राशि मिलने से मुझे बहुत खुशी हुई है। इससे त्योहार की तैयारी आसानी से कर पाऊंगी। महिलाओं के लिए यह योजना बहुत मददगार है। विष्णु भैया का बहुत-बहुत धन्यवाद।”महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित सहायता से महिलाओं को घरेलू जरूरतों और त्योहारों की तैयारियों में आर्थिक सहारा मिल रहा है।
Next Story





