छत्तीसगढ़

कई तहसीलदारों का हुआ तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Nilmani Pal
7 Oct 2021 12:26 PM GMT
कई तहसीलदारों का हुआ तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
x
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के मध्य पूर्व में जारी पदस्थापना आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अकलतरा तहसीलदार पवन कोसमा को जांजगीर तहसीलदार और बम्हनीडीह तहसीलदार गरिमा मनहर को अकलतरा तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार नवपदस्थ तहसीलदार अश्वनी कुमार चंद्रा को बम्हनीडीह और नायब तहसीलदार अखिलेश विश्वकर्मा को प्रभारी तहसीलदार बलौदा के रूप में पदस्थ किया गया है। पामगढ़ तहसीलदार संदीप साय को शिवरीनारायण का तहसीलदार बनाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Next Story