छत्तीसगढ़

कई पदों पर 27 अक्टूबर को होगी भर्ती, यहां संपर्क पर अवसर का लाभ उठा सकते हैं बेरोजगार

Nil dhankar
23 Oct 2021 1:06 PM IST
कई पदों पर 27 अक्टूबर को होगी भर्ती, यहां संपर्क पर अवसर का लाभ उठा सकते हैं बेरोजगार
x
छत्तीसगढ़

जगदलपुर। जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जगदलपुर के संयुक्त तत्वाधान में प्लेसमेंट कैंप का आयोजना 27 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से संध्या 4 बजे तक स्थान लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैंप में विभिन्न संस्थानों में रिक्त मैनेजर, सेल्समेन, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कारपेंटर, बाइक मेकेनिक, आफिस असिस्टेंट, कम्प्यूटर आपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, एलआईसी एजेंट, संवाददाता समाचार पत्र, कुक, वेटर के पद पर हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेजों के साथ 27 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Next Story