छत्तीसगढ़

Raipur में कई पुलिस कर्मी हुए रिटायर्ड

Shantanu Roy
1 July 2024 6:57 PM GMT
Raipur में कई पुलिस कर्मी हुए रिटायर्ड
x
छग
Raipur. रायपुर। पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद दिनांक 30.06.24 को सेवानिवृत्त हुए 04 उपनिरीक्षक, 2 सहायक उपनिरीक्षक एवं 5 प्रधान आरक्षकों को विदाई दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते, उप पुलिस अधीक्षक लाईन निलेश द्विवेदी तथा रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा ने सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दिये। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में उपनिरीक्षक उदय राम साहू, उपनिरीक्षक प्रताप सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक लाल बहादूर सिंह, उपनिरीक्षक पूर्णिमा तिवारी, सउनि शिवदयाल वर्मा, सउनि मधुकुमार बंछोर, प्र.आर. सुकदेव सिंह, प्र.आर. गैसराम कोसरिया, प्र.आर. गंगाराम राजपूत, प्र.आर. राधेश्याम साहू एवं प्र.आर. धुबलेश्वर दास शामिल हैं।
उप निरीक्षक उदय राम साहू वर्ष 1984 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर जगदलपुर में भर्ती होकर थाना-कोटा, भांसी, गंगालुर, रायपुर थाना-गोलबाजार, सिलयारी चौकी, बलौदाबाजार-बिलाईगढ़, लवन चौकी, डी.एस.बी., कोतवाली, पलारी, घमतरी-कोतवाली, बोरई, महासमुंद कोतवाली, सांकरा, कोतवाली बलौदा, सराईपाली, बसना, एवं रायपुर यातायात में सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए इस दौरान पुरे सेवा काल में तीन पदोन्नती प्राप्त कर 40 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
उपनिरीक्षक प्रताप सिंह ठाकुर वर्ष 1984 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर जिला-बिलासपुर में भर्ती होकर अंबिकापुर, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर, कबीरधाम, रायपुर-तिल्दा में सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए इस दौरान पुरे सेवा काल में तीन पदोन्नती प्राप्त कर 40 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है। उपनिरीक्षक लाल बहादूर सिंह वर्ष 1980 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर जिला-रायपुर में भर्ती होकर थाना सिविल लाईन, राजिम, गरियाबंद, बागबहरा, पटेवा, महासमुंद, भवरपुर चौकी, पुनः बागबहरा, पिथौरा, सराईपाली, तुमगांव, महासमुंद, सांकरा, बसना, तुमगांव, रायपुर-आमानाका में सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए इस दौरान पुरे सेवा काल में तीन पदोन्नती प्राप्त कर 44 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
उप निरीक्षक श्रीमति पूर्णिमा तिवारी वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में महिला आरक्षक के पद पर रायपुर में भर्ती होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस कंट्रोल रूम, महिला सेल, थाना पुरानी बस्ती, पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं आई.सी.यू.डबलु में सेवा देते हुए इस दौरान पुरे सेवा काल में तीन पदोन्नती प्राप्त कर 36 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
सहायक उप निरीक्षक श्री शिवदयाल वर्मा वर्ष 1981 में पुलिस विभाग
में आरक्षक के पद पर जिला-रायपुर में भर्ती होकर थाना-गंज, आमानाका, काईम, उरला, खमतराई, परिवहन, गुढियारी, पुनः काईम, मौदहापारा, गंज, खमतराई एवं पुनः गुढियारी मे सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए इस दौरान पुरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 43 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
सहायक उप निरीक्षक मधुकुमार बंछोर वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर जिला-राजनांदगांव पी.टी.एस में भर्ती होकर पी.टी.एस. माना, बलौदा बाजार, रायपुर मे सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए इस दौरान पुरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 36 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
प्रधान आरक्षक सुकदेव सिंह वर्ष 1989 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर जिला-रायपुर में भर्ती होकर थाना-गंज, सरस्वतीनगर, बिलाईगढ एवं पुलिस लाईन में सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए इस दौरान पुरे सेवा काल मे एक पदोन्नती प्राप्त कर 35 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
प्रधान आरक्षक गैसराम कोसरिया वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर जिला-रायपुर में भर्ती होकर थाना-पुरानी बस्ती, गंज खमतराई, सिविल लाईन, विधानसभा, छुरा एवं अभनपुर में सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए इस दौरान पुरे सेवा काल मे एक पदोन्नती प्राप्त कर 36 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
प्रधान आरक्षक गंगाराम राजपूत वर्ष 1987 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर जिला-रायपुर में भर्ती होकर थाना अभपनुर, खरोरा, आजाद चौक, कोतवाली, एवं पुलिस लाईन में सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए इस दौरान पुरे सेवा काल मे एक पदोन्नती प्राप्त कर 37 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
प्रधान आरक्षक धुबलेश्वर दास वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर जिला-रायपुर में भर्ती होकर थाना-आजाद चौक, देवभोग, आंरंग, यातायात, मंदिर हसौद, पुनः आरंग, एवं खरोरा में सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए इस दौरान पुरे सेवा काल में एक पदोन्नती प्राप्त कर 36 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
प्रधान आरक्षक राधेश्याम साहू वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में आरक्षक चालक के पद पर जिला-जगदलपुर में भर्ती होकर दंतेवाड़ा, एवं रायपुर में सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए इस दौरान पुरे सेवा काल में एक पदोन्नती प्राप्त कर 36 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
Next Story