छत्तीसगढ़

कांग्रेस में शामिल हुए कई लोग, सरकार के कामकाज है खुश

Nil dhankar
26 July 2023 3:32 PM IST
कांग्रेस में शामिल हुए कई लोग, सरकार के कामकाज है खुश
x

केशकाल। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर ग्राम पडडे, कुएं व पलोरा के 50 से अधिक लोगों ने आज कांग्रेस में प्रवेश किया है। इनमें से कुछ ऐसे लोग भी हैं जो पहले भाजपा के कार्यकर्ता थे और अब कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इसके पहले आज केशकाल विकासखंड अंतर्गत निवासरत ग्रामीणों को अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम के तहत वन अधिकार मान्यता पत्र एवं ऋण पुस्तिका केशकाल विधायक संतराम नेताम के हाथों से करीब 100 ग्रामीणों को बांटा गया है। अबतक केशकाल विधानसभा के 4000 से अधिक ग्रामीणों को वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण किया जा चुका है।

भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए शंभुराम नाग व पीलाबाई नेताम ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से हम वन अधिकार पट्टा के लिए दरबदर भटक रहे थे। लेकिन हमारा काम नहीं हो रहा था। जब केशकाल विधायक संतराम नेताम से मिल कर हमने समस्या बताई तो उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए और उसके परिणामस्वरूप आज हमारे हाथ में हमारा वन अधिकार पट्टा व ऋण पुस्तिका है। इसी प्रकार से हमारे गांव में नल जल योजना का विस्तार हुआ है। पक्की सड़क भी बन रही है। इससे ग्रामीण काफी खुश हैं। और यही वजह है कि हम कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

Next Story