छत्तीसगढ़

मुर्गा-भात और पनीर खाने के बाद कई लोग बीमार, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
2 May 2026 9:04 PM IST
मुर्गा-भात और पनीर खाने के बाद कई लोग बीमार, मचा हड़कंप
x
छत्तीसगढ़.
Kondagaon: जिला मुख्यालय कोण्डागांव से लगे डोंगरीगुड़ा के राऊतपारा में शादी समारोह के अंतिम दिन आयोजित भोज कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ गई। परिवार और पारा-पड़ोस के लोग भोज में शामिल हुए थे, जिसके अगले दिन 1 मई की कई लोगों में उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई।
सूचना मिलते ही 2 मई को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के निर्देश पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र बघेल ने तत्काल चिकित्सा दल को मौके पर भेजा। सेक्टर पर्यवेक्षक हरीश जायसवाल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर 46 मरीजों का उपचार किया, जबकि 2 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कोण्डागांव रेफर किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि, 29 अप्रैल को राउतपारा निवासी सगई यादव के लड़की के विवाह संपन्न हुआ। जिसके बाद 30 अप्रैल को परिवार एवं पारा-पड़ोस के लोगों के लिए भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भोज कार्यक्रम में शामिल लोगों का 1 मई की शाम तक स्वास्थ्य बिगड़ने लगा, जिस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
विभाग के अनुसार, भोज में शामिल लोगों ने मुर्गा, पनीर, दाल चावल खाया था, इसी में से किसी भोजन में संक्रमण के कारण फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वयं गांव पहुंचे, प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया तथा कॉम्बेट टीम को तीन दिन तक विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर जाकर सर्वे एवं निगरानी करने के आदेश जारी किए गए हैं। फिलहाल सभी का स्वास्थ्य ठीक है, और सभी को घर भेज दिया गया हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story