छत्तीसगढ़
कई लोगों की मौत की खबर, बेकाबू डंपर ने बरपाया कहर, देखें मंजर
jantaserishta.com
3 Nov 2025 2:35 PM IST

x
देखें वीडियो.
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां डंपर ने एक कार को टक्कर मारने के बाद 4 अन्य गाड़ियों को टक्कर मार दी. जिससे 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि 40 के करीब लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, कई अन्य के कार के नीचे दबे होने की आशंका है. बताया जाता है कि यह हादसा हरमाड़ा थाना इलाके के लोहामंडी रोड पर हुई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर के सामने जो आया उसको रौंदते चला गया. जिससे करीब 50 लोग कुचल गए. ड्राइवर शराब पिए हुआ था. पहली कार को टक्कर मारने के बाद वह रुका भी नहीं और 4 अन्य गाड़ियों में टक्कर मार दिया. एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि डंपर चालक एक से 5 किलोमीटर तक जो मिला, उसे कुचलता चला गया.
पुलिस ने बताया कि एक डंपर चालक ने 5 कारों में टक्कर मारते हुए 50 लोगों को रौंद दिया. जिससे 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि 40 के करीब घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डंपर चालक शराब के नशे में था. अभी भी कुछ लोगों के कारों के नीचे दबे होने की आशंका है. जिन्हें निकालने का काम किया जा रहा है.
जयपुर में डंपर ने 10 गाड़ियों को रौंदा, 7 की मौत: हरमाड़ा में भीषण हादसा..!! pic.twitter.com/Dme7YBee9X
— MANOJ SHARMA/ मनोज शर्मा (@manojpehul) November 3, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





