छत्तीसगढ़

आईजी सहित कई अफसरों ने मां दुर्गा और मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की

Nilmani Pal
6 Oct 2022 9:50 AM IST
आईजी सहित कई अफसरों ने मां दुर्गा और मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की
x

दंतेवाड़ा। दशहरा एवं विजयदशमी के अवसर पर रक्षित केन्द्र जगदलपुर में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा द्वारा बस्तर पुलिस बल सदस्यों की उपस्तिथि में शस्त्र पूजा की जाकर बस्तर संभाग में तैनात समस्त पुलिस एवं सुरक्षा बल के सदस्यों एवं परिवार के कुशल क्षेम के लिए मां दुर्गा और मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की गईं।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी द्धारा बस्तर पुलिस परिवार की और से दशहरा एवं विजयदशमी के अवसर पर बस्तर संभाग के समस्त नागरिकगणों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।




Next Story