छत्तीसगढ़

धमतरी मुठभेड़ में कई नक्सली ढेर, पुलिस का दावा

Nil dhankar
13 April 2024 4:40 PM IST
धमतरी मुठभेड़ में कई नक्सली ढेर, पुलिस का दावा
x

धमतरी। एकावरी के जंगल मे पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक थाना बोराई क्षेत्रान्तर्गत एकावरी के जंगल में मैनपुर नुआपाड़ा संयुक्त डीविजन के माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर एसटीएफ.,डीआरजी. धमतरी,डीआरजी. गरियाबंद एवं सीआरपीएफ.211 बटा.की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।

सर्च अभियान के दौरान रात्रि में पुलिस एवं माओवादियों के बीच में रुकरूककर करीब आधे घंटे तक मुड़भेड़ हुई।सभी पुलिस जवान सुरक्षित है। मुठभेड़ में जगह-जगह पर मिले खून के धब्बे से कई नक्सलियों घायल एवं मृत होने की संभावना है। रात के अंधेरे एवं घने जंगलों,पहाड़ का लाभ उठाकर नक्सली अपने घायल एवं मृत साथियों को लेकर भागने में हुए सफल। वही घटनास्थल से बीजीएल,जिंदा ग्रेनेड, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री,नक्सली बेनर,नक्सली साहित्य,माओवादी वर्दी,सोलर प्लेट, वायर बंडल दवाईयां एवं अन्य खाने पीने एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

Next Story