छत्तीसगढ़

जनता कांग्रेस के कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Nilmani Pal
7 April 2024 7:07 AM GMT
जनता कांग्रेस के कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
x

कोरबा। भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के समक्ष, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का कोरबा जिले से पूरी तरह से सफाया हो गया। प्रदेश, जिला स्तर से लेकर 4 हजार से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। एक निजी होटल में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सांसद प्रत्याशी सरोज पांडेय, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ कोरबा का भाजपा में विलय हो गया।

बता दें कि योगेश तिवारी के नेतृत्व में जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, कोर कमेटी के सदस्य पवन अग्रवाल, प्रदेश महासचिव दीपनारायण सोनी, शहर अध्यक्ष वैभव शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बालमुकुंद राठिया, वॉर्ड क्रमांक 56 के पार्षद पदमा साहू, वॉर्ड क्रमांक 15 के पार्षद धनसाय साहू, वार्ड क्रमांक 44 के पार्षद सुनील पटेल, वॉर्ड क्रमांक 9 के पार्षद रूप सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लोकेस्वरी भारद्वाज, युवा जिला अध्यक्ष साजू एलेक्स, जिला उपाध्यक्ष रोशन अग्रवाल, युवा प्रदेश महासचिव मिर्जा आसिफ बेग समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता भाजपा में शामिल हुए।

Next Story