छत्तीसगढ़

कई लड़कियां पुलिस हिरासत में, बीच मार्केट में हुई जमकर मारपीट

Nil dhankar
14 March 2023 10:28 AM IST
कई लड़कियां पुलिस हिरासत में, बीच मार्केट में हुई जमकर मारपीट
x
छग

भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में सोमवार रात लड़कियों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बीच बाजार में जमकर मारपीट हो गई. मारपीट के दौरान लड़कियों ने एक दूसरे के शरीर पर मिर्च पाउडर भी फेंक दिया. वीडियो लक्ष्मी मार्केट का बताया जा रहा है. जहां बीती रात कुछ लड़कियां पैसों के लेनदेन को लेकर पहले बहस करने लगी. फिर बहस विवाद में बदल गया. आपस में ही लड़कियां लड़ने लग गई.

आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की. लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी. बताया जा रहा है कि लड़कियां अपने साथ मिर्च पाउडर लेकर पहुंची थी. झगड़े के दौरान एक दूसरे के शरीर पर वे उस मिर्च पाउडर को मल रही थी. साथ ही एक दूसरे को भद्दी गालियां भी दे रही थीं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लड़कियों को हिरासत में ले लिया है.


Next Story