छत्तीसगढ़
माँ लिंगेश्वरी मंदिर में पहुंचे कई श्रद्धालु, पहाड़ों के बीच गुफा में है विराजमान
Nil dhankar
27 Sept 2023 6:40 AM IST

x
केशकाल। पूरे साल में एक बार खुलने वाला माँ लिंगेश्वरी मंदिर इस साल आज खुले। इसका निर्णय मंदिर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा लिया गया है। दरअसल केशकाल विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत फरसगांव ब्लॉक के ग्राम झाटीबन आलोर के पहाड़ों के बीच एक गुफा में मां शिवलिंग के स्वारूप में लिंगेश्वरी माई विराजमान है, जहां हर वर्ष पूरे देश के सभी राज्यों से हजारों की संख्या में भक्त मन्नत की कामना लिए दर्शन करने आते हैं।
अधिकांश निसंतान दंपती संतान की प्राप्ति के लिए माता के दर्शन करने आते हैं। श्रद्धालुओं को हर साल माता लिंगेश्वरी का पट खुलने का बेसबरी से इन्जार रहता है। जिसमे छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लिए माता के दर्शन को पहुँचते है।
Next Story





