छत्तीसगढ़

कई गाय पर हमले, सनकी दे रहा घटना को अंजाम

Nilmani Pal
7 May 2023 3:56 AM GMT
कई गाय पर हमले,  सनकी दे रहा घटना को अंजाम
x
छग

कोरबा। जिले के कुसमुंडा इलाके में इन दिनों एक अजीब घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है। कोई अज्ञात व्यक्ति आए दिन सड़क पर घूम रही गायों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहा है। बीते एक माह के भीतर कुसमुंडा इलाका में दर्जनभर से अधिक गायों को धारदार हथियारों से हमला कर चोट पहुंचाई गई है।

पहले जब एक दो घटनाएं सामने आई तो इसे दुर्घटना मान कर लोगों ने गाय का इलाज कराया और फिर उसे सड़क पर छोड़ दिया। पर लगातार हो रहे हमलों के चलते लोगों ने अनुमान लगाया है कि कोई विक्षिप्त व्यक्ति जानबूझकर इस तरह की हरकत कर रहा है। चोट के निशान चाकू या किसी ऐसे ही धारदार हथियार के दिखाई देते हैं।

उल्लेखनीय है की गायों की उपयोगिता खत्म हो जाने के बाद पशुपालक उसे सड़कों पर आवारा छोड़ते हैं और ऐसी गाय बड़ी संख्या में कोरबा कुसमुंडा इलाके में सड़कों पर पानी और खाने की तलाश करती हुई घूमती हैं। फिलहाल नागरिकों को हमलावर का पता नहीं चला है। कुसमुंडा थाने में लोगों ने शिकायत कर पुलिस से मदद भी मांगी है।


Next Story