छत्तीसगढ़

केदार कश्यप समेत कई बीजेपी नेता गिरफ्तार, जानें वजह

Nilmani Pal
8 Feb 2022 10:21 AM IST
केदार कश्यप समेत कई बीजेपी नेता गिरफ्तार, जानें वजह
x

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में आज नगर बंद कराने निकले भाजपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 50-60 नेताओं को पुलिस शहर से बाहर परपा थाना ले गईं है। जिनमे नेता प्रतिपक्ष नगर निगम संजय पांडे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव संगठन के कई नेता, पार्षद आदि शामिल हैं। वहींं पुलिस केदार कश्यप व अन्य नेताओं को शहर से 18 किलोमीटर दूर नगरनार थाना ले गई है।

भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की खबर पाकर पूर्व मंत्री भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री किरण देव, पूर्व विधायक संतोष बाफना आदि कई प्रमुख नेता भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। ये सभी कुछ ही देर में गोल बाजार चौक धरना प्रदर्शन करने रवाना होने वाले हैं। ज्ञात हो भाजपा ने संजय नगर वार्ड की कांग्रेस पार्षद कोमल सेना पर रेलवे की सरकारी जमीन पर काबिज परिवारों से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के नाम पर पैसा लेने के आरोप की शिकायत पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नही करने के विरोध में आज नगर बंद का आह्वान किया है।


Next Story