परिजनों से शराब छुड़वाने लगाई थी फटकार, नदी में मिला युवक का लाश

जगदलपुर। बस्तर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी किनारे गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद होने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के तत्काल बाद जहां पुलिस का जमावड़ा लगाना शुरू हो गया तो वहीं शव को देखने आसपास के लोग मौके पर आ पहुँचे। पुलिस ने इस दौरान मृतक की शिनाख्त करते हुए परिजनों को बुलाया। जहां शव को पीएम के लिए मेकाज रवाना किया गया।
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पनारापारा में ही रहने वाला जावा नाग विगत 5 दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन भी की। लेकिन कहीं भी युवक का पता नहीं चला।
परिजनों के अनुसार मृतक शराब का आदी था। उसके शराब सेवन से ही परिजन भी काफी नाराज थे। पांच दिन पहले जब जावा गायब हुए तो परिजन काफी परेशान हुए और युवक की खोजबीन की। लेकिन सफल नहीं हो पाए। आज सुबह कुछ लोगों ने शव को इंद्रावती नदी के किनारे डीकपोज स्थिति में देखने के बाद पुलिस को सूचना दी । शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया।





