छत्तीसगढ़

मौत से पहले मनोज मंडावी ने दिया था ये बयान

Nilmani Pal
16 Oct 2022 8:55 AM GMT
मौत से पहले मनोज मंडावी ने दिया था ये बयान
x

रायपुर। छ्त्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी की रविवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी मौत के बाद प्रदेश में शोक की लहर है। मौत से ठीक 2 दिन पहले विधायक ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर तारीफ की थी। इसके अलावा उन्होंने बयान देते हुए कहा था कि, मैं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को अपना आशीष देता हूं। वे जमकर उन्नति करें, तरक्की करें।

दरअसल, मनोज मंडावी के छोटे बेटे अमन मंडावी हाल ही में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने हैं। 2 दिन पहले जब रायपुर से कांकेर लौटे थे तो उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया था। इस दौरान मनोज मंडावी भी खुद मौजूद थे। बेटे के राजनीतिक करियर की शुरुआत में उन्होंने रोड शो भी किया था। कांकेर, भानुप्रतापपुर की जनता, कार्यकर्ताओं से मुलाकात किए थे। ये उनका जनता के बीच अंतिम रोड शो और संबोधन था।

वे कांकेर से सीधे भानुप्रतापपुर पहुंचे थे। वहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की थी। इस दौरान मनोज मंडावी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत भूपेश बघेल की तारीफ की थी। साथ ही रोड शो को सफल बनाने और जनता का उनके लिए प्यार देखकर उन्होंने जिले के लोगों का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि ये जनता का प्यार ही है जो उन्होंने भारी बरसात में भी स्वागत किया।


Next Story