छत्तीसगढ़

उद्यानिकी विभाग में मंगल को मिली अनुकंपा नियुक्ति, भूपेश सरकार का जताया आभार

Admin2
24 July 2021 3:23 PM IST
उद्यानिकी विभाग में मंगल को मिली अनुकंपा नियुक्ति, भूपेश सरकार का जताया आभार
x

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति में 10 प्रतिशत के नियम को शिथिल किये जाने से कई परिवारों को राहत मिली है। इसी कड़ी में उद्यानिकी विभाग द्वारा जशपुर जिले के केसरा गांव निवासी मंगल दीप को उनके पिता श्री शिवलाल राम की मृत्यु के पश्चात् माली के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। इस संबंध में उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी संचालनालय द्वारा आदेश जारी कर सहायक संचालक, उद्यान, जशपुर के अधीन मंगल दीप को पदस्थापना दी गई है। मंगल दीप ने उनको अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किये जाने पर राज्य सरकार का आभार जताया है।

Next Story