छत्तीसगढ़
मनेंद्रगढ़ के नए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया पदभार ग्रहण
Nil dhankar
1 Jun 2023 3:38 PM IST

x
मनेंद्रगढ़। जिले के नए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस अधीक्षक ने पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का जायजा लिया एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर तत्परतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी भारतीय पुलिस सेवा के 2015 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। वे मूलतः दिल्ली के निवासी हैं। इसके पूर्व वे पुलिस अधीक्षक कोंडागाँव और पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ थे।
Next Story





