छत्तीसगढ़
मनचलों की सड़क पर पिटाई, कमेंट से तंग आकर युवती ने भी मारा तमाचा
Nil dhankar
13 Nov 2021 1:39 PM IST

x
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में शराब के नशे में दो मनचलों को राह चलती युवती पर कमेंट पास करना महंगा पड़ गया। युवती के चिल्लाने पर जमा हुई भीड़ ने एक युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटा। छेड़छाड़ का शिकार हुई युवती ने भी मनचले को चप्पलों से पीटा और जमकर थप्पड़ भी बरसाए। युवक का दूसरा साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहा। युवक को बाद में पुलिस को सौंपा गया अथवा नहीं इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.
Next Story





