छत्तीसगढ़

प्रबंधक गिरफ्तार, धान खरीदी में की थी 1 करोड़ की गड़बड़ी

Nilmani Pal
10 Jun 2022 11:28 AM GMT
प्रबंधक गिरफ्तार, धान खरीदी में की थी 1 करोड़ की गड़बड़ी
x

जगदलपुर। जिले में 1 करोड़ रुपए का गबन करने वाले लैम्प्स प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 7 महीने बाद अरेस्ट किया गया है। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है। दरअसल 2020-21 में लैम्प्स प्रबंधक कमल दीवान ने धान खरीदी में गड़बड़ी किया था। प्रबंधक ने 1 करोड़ रुपए का 2500 क्विंटल धान का हिसाब नहीं दे पाया था। भौतिक सत्यापन में शार्टेज मिलने पर मामले का खुलासा हुआ था। प्रबंधक ने सूखती के पैसे अपने खाते में डलवाया था। करीब 7 महीने बाद पुलिस ने प्रबंधक कमल दीवान को गिरफ्तार किया है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story