छत्तीसगढ़

विदेशी ठगी सेंटर के लिए काम करने वाला पुलिस के शिकंजे में, खोला राज

jantaserishta.com
14 Feb 2025 12:14 PM IST
विदेशी ठगी सेंटर के लिए काम करने वाला पुलिस के शिकंजे में, खोला राज
x
छत्तीसगढ़.
राजनांदगांव: राजनांदगांव में एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का खुलासा हुआ है। 90,000 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी रोहित वीरवानी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रोहित वीरवानी कंबोडिया स्थित ठगी सेंटर के लिए काम करता था। उसका काम भारत में बैंक खाते जुटाना और ठगी से मिले पैसों को क्रिप्टोकरेंसी USDT (U.S Dollar Tether) में बदलकर कंबोडिया भेजना था।
आरोपी भारतीय और चीनी साथियों के साथ मिलकर काम करता था। वह ठगी के पैसों को एटीएम से निकालकर क्रिप्टोकरेंसी खरीदता और डिजिटल वॉलेट के जरिए कंबोडिया भेज देता था। एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने जांच के दौरान पाया कि यह एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा है। इस मामले में पहले ही श्रेणिक कुमार सांघवी (24), शुभम तिवारी (26) और दीपक नरेडी (27) को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरोह का मुख्य आरोपी रोहित महेश कुमार वीरवानी को मुंबई के अंधेरी-जोगेश्वरी वेस्ट से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने राजनांदगांव में रूपेश साहू के बैंक खाते से 90,000 रुपए की धोखाधड़ी की थी।
यह गिरफ्तारी साइबर अपराध से लड़ने में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित तरीके से काम कर रहा था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 नग एंड्राईड मोबाईल सेट और 4 नग एटीएम कार्ड जप्त किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story