छत्तीसगढ़

आदमखोर तेंदुए ने ली महिला की जान, शरीर के किए कई टुकड़े

Nil dhankar
15 Oct 2021 1:32 PM IST
आदमखोर तेंदुए ने ली महिला की जान, शरीर के किए कई टुकड़े
x
छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार ​फिर आदमखोर तेंदुए ने आतंक मचाया है। कांकेर में खेत की रखवाली कर रही महिला पर हमला कर उसने उसके शरीर को दो हिस्सों में बांट दिया है। महिला का सिर कहीं, तो धड़ कहीं और मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। महिला का खून पीने के बाद अब तेंदुए को लेकर खौफ स्पष्ट नजर आ रहा है। हालांकि वन विभाग ने पहरा बिठा दिया है, तो उसे पकड़ने की कोशिश में जाल भी बिछाया गया है।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र की यह घटना है। इस इलाके में तेंदुए ने एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया है। तेंदुए के हमले से महिला की मौत हो गई है। इलाके के लोगों में भी काफी दहशत देखने को मिल रही है। फिलहाल इस घटना के बाद वन अमला तेंदुआ को ढूंढने में जुट गया है। साथ ही किसी भी ग्रामीण को अब रात के समय घर के बाहर निकलने की मनाही भी वन विभाग ने की है।


Next Story