छत्तीसगढ़

आदमखोर तेंदुए ने ली बैल की जान

Nil dhankar
1 Dec 2021 7:42 PM IST
आदमखोर तेंदुए ने ली बैल की जान
x

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा के आस-पास पिछले कुछ दिनों से अपना क्षेत्र बना चुके तेंदुए ने चार दिन की शांति के बाद फिर से रोड किनारे खेत में एक बैल का शिकार कर लिया। तेंदुए ने हमला कर बैल की जान ली और वहीं छोड़कर भाग निकला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा बेलगहना रोड मे फौजी ढाबे के पास मंगलवार की रात के समय तेंदुए ने एक बड़े बैल का शिकार किया है। शिकार के बाद तेंदुआ बैल को खाया नहीं है और इससे उम्मीद है कि तेंदुआ अपने शिकार के आस पास ही कहीं होगा और मौका देखकर उसे खाने जरूर आएगा। जानकारी ये भी मिली है कि कुछ लोगों ने तेंदुए के साथ दो बच्चे भी देखने का दावा किया है। फौजी ढाबा में कार्यरत एक कर्मचारी का कहना है कि बैल वहीं रहता था तथा पास के ही गांव का है। कल ही वो बाहर निकला था और तेंदुए ने उसका शिकार कर लिया। बैल के मुंह के पास का एक हिस्सा गायब है तथा आस पास संघर्ष के भी निशान बताए जा रहे हैं।


Next Story