छत्तीसगढ़

शख्स की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

Nil dhankar
26 Feb 2022 10:37 AM IST
शख्स की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर
x

तखतपुर। काम खत्म कर वापस घर जा रहे अधेड़ की अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया इससे उसकी मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे साथ गंभीर रूप से घायल हो गया।

जूनापारा चौकी ने अपराध दर्ज कर लिया है। लोरमी निवासी गंगाराम अहिरवार पिता रिघ्धुराम (46) अपने साथी ईश्वरी ध्रुव के साथ स्कूटी क्रमांक सीजी 09 जेई 0884 से बिलासपुर काम खत्म कर वापस गांव जा रहा था। तभी ओंगनपाठ के पास पहुंचा ही था कि सामने की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दिया। इससे गंगाराम अहिरवार की सिर सहित अन्य हिस्सें में गंभीर चोटें आने के कारण मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे साथ ईश्वरी ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।


Next Story