छत्तीसगढ़

राजेंद्र नगर के पास ट्रक ने शख्स को कुचला, मौत

Nilmani Pal
23 Feb 2026 1:25 PM IST
राजेंद्र नगर के पास ट्रक ने शख्स को कुचला, मौत
x

रायपुर। सोमवार का दिन राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर एक पर चलने वालों के लिए खतरनाक हो गया है। पहली घटना राजेंद्र नगर कटरा तलाव टर्निंग के पास फ्लाईओवर के पहले एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को जोरदार ठोकर मारी जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया वहीं रिंग रोड में काशीराम नगर के सामने टाटीबंध से तेलीबांधा की ओर जाते हुए एक तेलंगाना पासिंग ट्रक ने बुरी तरह से ठोकर मारते हुए एक आदमी को कुचल दिया।

ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। रायपुर यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे ट्रक के नीचे मृत व्यक्ति का शरीर बुरी तरह से कुचला हुआ फंस गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है क्योंकि चेहरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।



Next Story