छत्तीसगढ़
राजकीय पशु 'शेकरू' का शिकार करने वाला पकड़ाया, ऐसे दबोचा गया
jantaserishta.com
9 April 2026 8:34 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक युवक ने महाराष्ट्र के राजकीय पशु ‘शेकरू’ (बड़ी गिलहरी) का शिकार किया। 9 शेकरू को मारने के बाद हिड़मा के गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। उसके बाद सभी शेकरू को पकाकर खा गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम युवक घर तक पहुंच गई।
अब युवक को पकड़ लिया गया है। दुर्लभ प्रजाति के इस वन्य जीव का शिकार करने में युवक के अलावा 10 और भी लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल, विभागीय असफर युवक से पूछताछ कर रहे हैं। घटना बारसूर थाना इलाके की है।
आरोपी बंशी राम कवासी, बारसूर इलाके का रहने वाला है। सोशल मीडिया पर उसने शेकरू के शिकार के बाद रील पोस्ट की। जिसमें हिड़मा का वायरल गाना भी जोड़ रखा था। ये रील दंतेवाड़ा वन विभाग के पास पहुंचा।
जिसके बाद DFO रंगनाधा रामाकृष्णा वाय के निर्देश पर दंतेवाड़ा रेंजर डॉ प्रीतेश पांडेय और गीदम रेंजर ज्योत्सना पांडेय के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने युवक की तलाश शुरू की। वन विभाग की टीम ने युवक की इंस्टाग्राम ID से उसका नंबर और लोकेशन निकाला। फिर बारसूर के अंदरूनी इलाके अबूझमाड़ क्षेत्र में बसे एक गांव पहुंची। जहां से युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि शिकार में उसके साथ कुल 11 और लोग शामिल थे। जिनकी तलाश जारी है।
आरोपी ने वन विभाग की टीम को बताया कि, जंगल में पेड़ों पर शेकरू रहते हैं। करीब दो-तीन दिन पहले वह अपने कुछ साथियों के साथ जंगल गया था, जहां पहले उसने जमीन और पेड़ों की टहनियों पर ही कुछ खाने के लिए रख दिया था। जब शेकरू झुंड में खाना खाने पहुंचे तो गुलेल मारकर 9 शेकरू का शिकार किया। इसके बाद उन्हें घर लेकर आए।
फिर घर के आंगन में रखकर इंस्टाग्राम रील बनाई, फिर साथियों के साथ मिलकर शेकरू को पकाकर खा गए। ये पहली दफा नहीं था कि शेकरू का शिकार किया गया हो, इससे पहले भी इस प्रजाति के वन्य जीवों का शिकार किया गया है। गीदम रेंजर ज्योत्सना पांडेय ने बताया कि, बाकी आरोपियों के नामों का पता चल गया है, जिनकी तलाश जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





