छत्तीसगढ़

पंडरी में धारदार चाकू लेकर घूम रहा था, आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
5 April 2026 5:53 PM IST
पंडरी में धारदार चाकू लेकर घूम रहा था, आरोपी गिरफ्तार
x

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पण्डरी पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू जप्त किए गए।

पुलिस टीम द्वारा वृंदावन गार्डन के पास दलदल सिवनी में आरोपी को अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घुमते गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 79/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी

सन्नी यादव पिता सोनू यादव उम्र 21वर्ष पता- जगन्नाथ पारा पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर

Next Story