
x
छग
Raigarh. रायगढ़। महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी सनत झारा (23 साल) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव एकताल से दबिश देकर पकड़ा और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा।
पीड़िता, जो पड़ोसी जिले की रहने वाली है और रायगढ़ में काम करती है, ने कल 26 सितंबर को महिला थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आवेदन के अनुसार, आरोपी सनत झारा उसके साथ कार्यस्थल पर परिचित हुआ और अगस्त 2024 से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार मना करने पर भी उसने अलग-अलग जगहों पर जबरन संबंध बनाए और बाद में दूसरी जाति का हवाला देकर शादी से इंकार कर दिया। आरोपी ने 24 सितंबर को रायगढ़ स्थित युवती के किराए के मकान में पहुंचकर पीड़िता से मारपीट भी की।
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 69, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को एकताल गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, संदीप भगत और मालती पैंकरा की विशेष भूमिका रही।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





